Trending

मुलायम सिंह यादव के निधन सीएम नीतीश ने जताया शोक, 10 अक्टूबर को एकदिवसीय राजकीय शोक का किया ऐलान

बिहार : आज सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सीएम नीतीश कुमार शोक व्यक्त किया हैं। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में 10 अक्टूबर को एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।

ये भी पढ़े :- जानिए आखिर क्यों मुलायम सिंह यादव को  ‘लिटिल नेपोलियन’ कहते थे पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ?

सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि, ”मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: