
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के नामांकन में शामिल होंगे सीएम योगी
द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन पत्र संसद भवन में दाखिल करेंगी।राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन पत्र संसद भवन में दाखिल करेंगी।राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकातों की कुछ तस्वीरें भी साझा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है क्योंकि जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।