Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत के श्लोकों से किया राफेल का स्वागत 

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज राफेल ने भारतीय धरती की सरजमीन को छुआ है। यूएई से उड़ान भरने के बाद जब राफेल भारतीय धरती पर आए तो उनका शानदार स्वागत किया गया।

 


राफेल ने UAE से भारत की ओर उड़ान भरी तो उसके कुछ देर बाद INS कोलकाता कंट्रोल रूम ने उनका स्वागत किया।

 

कुछ ऐसी हुई बातचीत

INS कोलकाता-: हिन्द महासागर में आपका स्वागत है।

 

राफेल पायलट-: बहुत शुक्रिया, भारतीय समुद्री जहाज हमारी समुद्री सीमा की रक्षा कर रहे हैं, यह संतुष्ट करने वाला है।

 

INS कोलकाता-: आप आसमान की ऊंचाइयों को छुएं, आपकी लैंडिंग सफल हो।

 

राफेल लीडर-: विश यु फेयर विंड्स, हैप्पी हंटिंग, ओवर एंड आउट।

 

बता दें कि राफेल जेट्स सोमवार को फ्रांस के मैरिग्नैत से उड़ान भरी थी। लड़ाकू विमान 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत आए है। राफेल संयुक्त अरब अमीरात में उतारे गए थे। राफेल जेट्स में एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग भी की जा रही थी।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत के श्लोकों से  किया स्वागत

देश में राफेल विमानों के पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल खोल कर संस्कृत के श्लोकों से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा राष्ट्र रक्षासमं पुण्यं, राष्ट्र रक्षासमं व्रतंम, राष्ट्र रक्षासमं यज्ञों, नवै च.. नभःस्पृशं दीप्तम् स्वागतम्

 

ग्रह मंत्री ने कहा राफेल सबसे आगे

केंद्रीय ग्रह मंत्री ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गति से लेकर हथियारों की मारक क्षमता तक राफेल सबसे आगे है। मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व स्तरीय लड़ाकू विमान वायुसेना में एक गेम चेंजर साबित होगा।

 

कांग्रेस नहीं चुकी निशाना साधने से

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा ‛राफेल का भारत में स्वागत है! वायुसेना के जाबांज लड़ाकुओं को बधाई आज हर देशभक्त ये जरूर पूछे-₹ 526 करोड़ का राफेल अब ₹ 1670 करोड़ में क्यों ?, 126 के बजाए 36 ही क्यों ?, मेक इन इंडिया के बजाए मेक इन फ्रांस ही क्यों ?, 5 साल की देरी क्यों ?

इस ट्वीट के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  ने ट्वीट कर कहा कि हमारी वायुसेना की नई क्षमता से हमारी क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बनने वालों को अब चिंतित होने की जरूरत है। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना देश के सैन्य इतिहास में नए युग की शुरुआत है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा की इस खरीद ने सभी सवालों के जबाव दे दिए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: