Indiaworld

Russia – Ukraine War : पीएम मोदी से युक्रेन राजदूत ने हस्तक्षेप का किया आग्रह

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। इस बीच युद्ध संकट से निपटने के लिए यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। दरअसल, यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।

 

भारत के पीएम से क्या कहा यूक्रेन के राजदूत ने 

 

बता दें कि यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा, “भारत के साथ  रूस का विशेष संबंध हैं और नई दिल्ली स्थिति (रूस-यूक्रेन संकट) को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से तुरंत संपर्क करने का आग्रह करते हैं।”

 

यूक्रेन की सीमा पर रूसी जवान तैनात 

 

गौरतलब है कि, रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। इस समय यूक्रेन की सीमा पर रूस के करीब 2 लाख जवानों को तैनात है।

 

यूक्रेन में आपातकाल की घोषणा 

 

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो आज से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: