
BB Lal Demise : पुरातत्ववेत्ता प्रोफेसर बृजबासी लाल का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
नेशनल डेस्क : पुरातत्ववेत्ता और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानि एएसआई के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर बृजबासी लाल(Brijbasi Lal) का निधन हो गया। ये वहीं प्रोफेसर हैं जिन्होंने अयोध्या में विवादित ढांचे के नीचे राममंदिर की खोज की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर विभिन्न इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं ने भी दुख जताया है।
ये भी पढ़े :- #ArrestJubinNautiyal : जानिए ट्विटर पर आखिर क्यों उठी जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग ?
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”बीबी लाल एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व थे। संस्कृति और पुरातत्व क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक ऐसे महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”