
New Year 2023 : सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, कहा – चहुंमुखी विकास के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ाएगी
देहरादून : आज से साल 2023 की शुरुआत हो गयी है। देश भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बीते दो सालों में पहली बार है जब नए साल की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2023 को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाए दी है। उन्होंने कहा की, ”वर्ष 2023 में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण कोमहिला नीति, पलायन की रोकथाम को आगामी योजना समेत राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ाएगी”
उन्होंने कहा कि, ”उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ ही प्रदेश सरकार जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने को संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर राज्य के समग्र विकास में शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए संकल्पित हों और समृद्ध व आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करें।”
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा की, ”नए वर्ष में आमजन के सहयोग से सरकार प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। बीते वर्ष सरकार ने पहली कैबिनेट में अपने वादे के अनुरूप राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने को उच्च स्तरीय कमेटी गठित की। फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। यह कानून असमान निष्ठाओं को दूर कर सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करेगा।”