
पार्षद शकुंतला गर्ग पर लगा 32428 जुर्माना, वन विभाग ने लगाया 14 पेड़ कटवाने का आरोप
पानीपत। पानीपत वार्ड 14 की पार्षद शकुंतला गर्ग पर वन विभाग ने 2 पेड काटवाने का इल्जाम लगाया है। इसके चलते पार्षद पर वन विभाग की तरफ से 32428 रुपये का जुर्माना लगाया है। वन विभाग ने यह जुर्माना सफेदे के दो पेड़ कटवाने के आरोप में लगाया है।
पार्षद द्वारा कटाए गए पेड़ की कीमत वन विभाग द्वारा 31428 रुपये बताई जा रही है। वही एक हजार रुपये का अतिरिक्त लगाया गया है। यह जुर्माना यह जुर्माना भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 68 और वन संरक्षण अधिनियम की 1980 धारा दो के तहत लगाया गया है।
वन विभाग के उप वन राजिक अधिकारी बापौली सुरेंद्र छौक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि, ” करीब एक माह पहले पुराना ऊझा रोड पर ड्रेन एक के पास में खड़े सफेदे के दो पेड़ अवैध तरीके से कटवाए गए थे। पेड़ों के ऊपर जो नंबर लिखे थे, वह नंबर विभाग के रिकार्ड में भी दर्ज थे। इनमें पेड़ की जड़ की मोटाई 180 सेंटीमीटर तक थी। यह जगह पर ये पेड़े खड़े हुए थे, वह भूमि संरक्षित वन भूमि है।”