Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: बाढ़ की चपेट में आए 1171 गांव, PM मोदी ने लिया हालात का जायजा

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में बाढ़ बेकाबू हो गया है। ग्वालियर चंबल संभाग के कई गांव में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां युद्धस्तर लोगों को बचाने का काम जारी है। इस बीच पुल के ढहने समेत अन्य खौफनाक मंजर भी सामने आए हैं।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ले रहे हैं।

देर रात से पाली गांव में फंसे 40 ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल के 5 लोग भी फंस गए है। वहीं अब सेना के हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार किया जा रहा है।

सिंध नदी उफान पर

मुशावली के बीहड़ में टापू बने गांव में 1 ग्रामीण फंसा हुआ है। पुलिस का रात से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के जवान ग्रामीणों को निकालने में लगे। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी नजर बनाए हुए हैं।

प्रदेश में बाढ़ के हालात को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की। सीएम ने उन्हें बताया कि अब तक 2000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट पर हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि शिवपुरी जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है कि जलस्तर घट रहा है। 700 से अधिक लोगों को बचाया गया है। नरवर और पहरी इलाकों में आज रात सेना के अधिकारी पहुंच जाएंगे।

Madhya Pradesh: ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश का रेड अलर्ट, कई जगह हालात बेकाबू

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: