ChhattisgarhIndia Rise Special

दिल्ली के दिल मेंं केजरीवाल, भाजपा, कांग्रेस को जोरदार झटका

Delhi Assembly Elections 2020:अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत हासिल करते हुए मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। इस चुनाव में दिल्ली से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। नौकरशाह से नेता बने 51 वर्षीय केजरीवाल ने विकास के एजेंडा पर चलते हुए 2015 में मिली एकतरफा जीत को करीब-करीब फिर दोहराया और राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में प्रमुख नेता के तौर पर उभरे।
aap wins
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकांग्रेस नेता राहुल गांधीराकांपा नेता शरद पवारपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और द्रमुक के एम के स्टालिन समेत अन्य नेताओं ने केजरीवाल को बधाई दी। आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की और उसकी वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही । भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही। 

जानिए किस सीट से कौन जीता चुनाव

विधानसभा क्षेत्र विजेता प्रत्याशी पार्टी रनरअप प्रत्याशी
आदर्श नगर पवन शर्मा आम आदमी पार्टी राज कुमार भाटिया
अंबेडकर नगर अजय दत्त आम आदमी पार्टी खुशीराम चुनार
बाबरपुर गोपाल राय आम आदमी पार्टी नरेश गौड़
बदरपुर रामवीर सिंह बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी राम सिंह नेताजी
बादली अजेश यादव आम आदमी पार्टी विजय कुमार भगत
बवाना जय भगवान आम आदमी पार्टी रविंदर कुमार
बिजवासन भूपिंदर सिंह आम आदमी पार्टी सत्य प्रकाश राणा
बुराड़ी संजीव झा आम आदमी पार्टी शैलेंद्र कुमार
चांदनी चौक परलाद सिंह आम आदमी पार्टी सुमन कुमार गुप्ता
छतरपुर करतार सिंह तंवर आम आदमी पार्टी ब्रह्म सिंह तंवर
दिल्ली कैंट विरेंदर सिंह कादिया आम आदमी पार्टी मनीष सिंह
देवली प्रकाश जरवाल आम आदमी पार्टी अरविंद कुमार
द्वारका विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी प्रद्युम्न सिंह
गांधी नगर अनिल कुमार बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी नवीन चौधरी
गहोंद अजय महावर भारतीय जनता पार्टी श्रीदत्त शर्मा
गाोकलपुर सुरेद्र कुमार आम आदमी पार्टी रंजीत सिंह
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी  शिखा रॉय
हरिनगर राजकुमारी ढिल्लों आम आदमी पार्टी तजिंदर पाल सिंह बग्गा
जनकपुरी राजेश ऋषि आम आदमी पार्टी अशीष सूद
जंगपुरा प्रवीन कुमार आम आदमी पार्टी इम्प्रीत सिंह बक्शी
कालकाजी अतिशी आम आदमी पार्टी धरमबीर सिंह
करावल नगर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी दुर्गेश पाठक
कराोल बाग विशेष रवि आम आदमी पार्टी योगेंदर चंडोलिया
कस्तूर्बा नगर मदन लाल आम आदमी पार्टी रविंदर चौधरी
किराड़ी ऋतुराज गोविंद आम आदमी पार्टी अनिल झा
कोण्‍डली कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी राज कुमार
कृष्णा नगर एस. के. बग्गा आम आदमी पार्टी डॉ. अनिल गोयल
लक्ष्मी नगर अभय वर्मा भारतीय जनता पार्टी नितिन त्यागी
मादीपुर गिरीश सोनी आम आदमी पार्टी कैलाश साँकला
मालवीय नगर सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी शैलेन्द्र सिंह
मंगोल पुरी राखी बिरला आम आदमी पार्टी कर्म सिंह कर्मा
मटिया महल शुऐब इकबाल आम आदमी पार्टी रविन्द्र गुप्ता
मटियाला गुलाब सिंह आम आदमी पार्टी राजेश गहलोट
महरॊली नरेश यादव आम आदमी पार्टी कुसुम खत्री
माडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी कपिल मिश्रा
मोती नगर शिव चरण गोयल आम आदमी पार्टी सुभाष सचदेवा
मुडका धर्मपाल लाकड़ा आम आदमी पार्टी आजाद सिंह
मुस्तफाबाद हाजी यूनुस आम आदमी पार्टी जगदीश प्रधान
नजफगद कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी अजीत सिंह खरखड़ी
नागलोई जाट रघुविन्द्र शौकीन आम आदमी पार्टी सुमन लता
नरेला शरद कुमार आम आदमी पार्टी नील दमन खत्री
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी सुनील कुमार यादव
ऒखला अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी ब्रह्म सिंह
पालम भावना गौड़ आम आदमी पार्टी विजय पंडित
पटेल नगर राज कुमार आनन्द आम आदमी पार्टी प्रवेश रत्न
पटपरगंज मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी रविंदर सिंह नेगी
आर के पुरम प्रमिला टोकस आम आदमी पार्टी अनिल कुमार शर्मा
राजेन्द्र नगर राघव चड्ढ़ा आम आदमी पार्टी सरदार आर पी सिंह
राजॊरी गाडर्न अ धनवती चंदीला अ आम आदमी पार्टी रमेश खन्ना
रिठाला महेन्द्र गोयल आम आदमी पार्टी मनीष चौधरी
रोहिणी विजेन्द्र कुमार भारतीय जनता पार्टी राजेश नामा बंसीवाला
रोहतास नगर जितेन्द्र महाजन भारतीय जनता पार्टी सरिता सिंह
सदर बाजार सोम दत्त आम आदमी पार्टी जय प्रकाश (जे.पी)
संगम विहार दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी शिव चरन लाल गुप्ता
सीलम पुर अब्दुल रहमान आम आदमी पार्टी कौशल कुमार मिश्रा
सीमा पुरी राजेन्द्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी संत लाल
शाहदरा रामनिवास गोयल आम आदमी पार्टी संजय गोयल
शकुरबस्ती सत्येन्द्र जैन आम आदमी पार्टी डा. एस. सी. वत्स
शालीमार बाग बंदना कुमारी आम आदमी पार्टी रेखा गुप्ता
सुलतानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत आम आदमी पार्टी राम चन्द्र चावरिया
तिलक नगर जरनैल सिंह आम आदमी पार्टी राजीव बब्बर
तिमारपुर दिलीप पाण्डेय आम आदमी पार्टी सुरिन्दर पाल सिंह
त्रि नगर प्रीति तोमर आम आदमी पार्टी तिलक राम गुप्ता
त्रिलॊक पुरी रोहित कुमार आम आदमी पार्टी किरन
तुगलकाबाद सहीराम आम आदमी पार्टी विक्रम बिधूड़ी
उत्तम नगर नरेश बाल्यान आम आदमी पार्टी कृष्ण गहलोट
विकासपुरी महिंद्र यादव आम आदमी पार्टी संजय सिंह
विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा भारतीय जनता पार्टी दीपक सिंगला
वजीरपुर राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी डॉ. महेन्द्र नागपाल

आप की महिला उम्मीदवारों ने भी लहराया जीत का परचम, बाकी दलों की पिछड़ीं
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गईं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने में मदद पहुंचाई।
delhi_assembly_elections
तीन प्रमुख दलों– आपभाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

आप की आतिशी को कालकाजी से निर्वतमान विधायक अवतार सिंह कालका के स्थान पर उतारा गया था। वह विधानसभा चुनाव जीत गईं। वह पिछले साल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी भी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में थीं। वह तीसरे नंबर पर आईं और उनकी जमानत जब्त हो गई।

कांग्रेस छोड़कर आप में आईं धनवती चंडेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को हराकर राजौरी गार्डन सीट जीती। कांग्रेस से आप में आईं दूसरी नेता राजकुमारी ढिंल्लो भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को हराकर हरिनगर सीट जीती।

आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती। जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर जितेंद्र तोमर के 2015 के निर्वाचन को दरकिनार कर दिया था। उसके बाद आप ने उनकी पत्नी प्रीति को विधानसभा चुनाव में उतारा।

आप की भावना गौड ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर विजय दर्ज की। आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को हरा कर आर के पुरम सीट कब्जा की। आप की राखी बिड़लान ने भाजपा के करम सिंह करमा को हराकर मंगोलपुरी सीट पर विजय दर्ज की।

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: