Delhi

”लड़ाई-झगड़ा करने वाला विधायक चाहिए तो बीजेपी को दें वोट, नहीं तो हमें” :- सीएम केजरीवाल

दिल्ली : आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में कूद पड़े हैं। उन्होंने आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक(Durgesh Pathak) के समर्थन में बारिश के बीच संत नगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से एक बार फिर प्यार, विश्वास और समर्थन मांगा।

ये भी पढ़े :- अग्निपथ योजना की वजह से मचे विद्रोह को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस दौरान दिल्ली सीएम ने भाजपा(BJP) पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि, भाजपा के चक्कर में मत पड़ना, उनको लड़ाई-झगड़ा करने के अलावा कुछ नहीं आता है। लिहाजा काम करने वाला विधायक चाहिए, तो आप को वोट दे देना। और लड़ाई-झगड़ा करने वाला विधायक चाहिए तो भाजपा को वोट दे देना। मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और अरविंद केजरीवाल को अपने बीच पाकर लोग बहुत उत्साहित दिखे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग छतों, बालकनी और सड़क के दोनों तरफ जमा थे। लोग हाथ लहरा कर उनका अभिवादन कर रहे थे। और अरविंद केजरीवाल ने भी हाथ लहरा कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया।

ये भी पढ़े :- UP Board Result: आज जारी किए जाएंगे कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम…

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने 2 साल पहले विधानसभा चुनाव(assembly elections) में दिए गए समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं उन्होंने दिल्ली में किए गए कार्यों की चर्चा करके देश-विदेश के लोगों की राय के बारे में लोगों को अवगत कराया। और लोगों से एक बार फिर प्यार, विश्वास और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने इस बार पहले से दोगुने मतों के अंतर से जिताने का आग्रह किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: