PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस को झटका ! डॉ. संजय सिंह ने भाजपा से किया नामांकन

देश की राजनीति की पहली पंक्ति के नेता है डॉक्टर संजय सिंह।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी और रायबरेली में देश की सियासत में बड़ा कद रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजय सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के चंद्रपुर नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संजय सिंह ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को सफल बनाना है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह जीत के बाद अमेठी को अपराध, और भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे और अमेठी में फिर से शांति का वातावरण स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जो अमेठी की जनता महसूस कर रही है उसको पूरा भरने का काम करूंगा।

दरअसल, नामांकन करने से पहले डॉक्टर संजय सिंह ने सदन सदन तिराहा अमेठी स्थित कार्यालय पर जनता जनार्दन का आशीर्वाद और इसमें प्राप्त किया साथी मौजूद जनसमूह से समर्थन मांगा। अमेठी स्थित सती महारानी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह मजार पर भी गए।

आपको बता दें कि देश की राजनीति की पहली पंक्ति के नेता है डॉक्टर संजय सिंह। संजय सिंह अमेठी के साथ-साथ देश की राजनीति मैं बड़े नेताओं में शुमार है। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और वीपी सिंह के कैबिनेट में रहे हैं और वही 1985 में 98.29% वोट पाकर देश के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: