India - World

Russia Ukraine War: पुतिन ने दी धमकी, कहा- जल्द से जल्द हथियार डाल दें यूक्रेन

पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो ....

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुआ तनाव अब युद्ध में तब्दील होने की पूरी उम्मीद है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। जिसेक बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके की कई आवाज सुनी दे रही है। वहीं, इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है |

गौरतलब है कि युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: