Entertainment

हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को दी बड़ी राहत, मुंबई पुलिस ने जारी किए ये निर्देश 

The india rise news bollywood


बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में अब रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिल गई है। बांबे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। उन्हें 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है, लेकिन रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी है। 

रिया करीब एक महीने से NDPS एक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थीं। NCB ने रिया से लंबी पूछताछ के बाद 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती को हाईकोर्ट ने शर्तों पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि जमानत के 10 दिन तक रिया चक्रवर्ती को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी। रिया बिना कोर्ट की इजाजत के विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा। 

The india rise news bollywood

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने मीडिया को सख्त हिदायत दी है। कि किसी भी शख्स का पीछा करने पर या वाहन रोक कर बैठ लेने पर कड़ी कर्रवाई की जाएगी। 

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने रिया को बेल दिए जाने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी सिग्नल पर कोई सेलेब्रिटी रुकता है तो ऐसी स्थिति में उसके वाहन की खिड़की पर जबरदस्ती माइक लगाकर बात करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: