Entertainment

सपना चौधरी बनीं मां, लेकिन शुभकामनाओं की जगह यूजर कर रहे हैं ट्रोल 

Sapna chaudhari the india rise new s


मशहूर डांसर जिनके गानें शादी पर्टी में बजे बगैर पूरे नहीं होते। जी हां हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी की आज फिर सुर्खियों में, लेकिन आज मामला कुछ और ही है। दरअसल सपना ने आज एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज को शेयर किया है। 

 

 

सपना ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबर को छुपा कर रखा और यह बात उनके बच्चे के जन्म के बाद सामने आई है। इनके बाद उनकी शादी राज भी खुल गया है। 

 

 

Sapna chaudhari the india rise new s

 

 

कुछ यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ लोग उनपर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। सपना ने वीर (लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड) से शादी की थी। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी की मौत होने के कारण उन्होंने इस बात को छुपा कर रखा, लेकिन अब वे परिवार और फैंस के साथ इस खुशी को बाटना चाहते हैं। 

 

 

सपना के पति वीर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस बारे में बताया, लेकिन उनके फैंस ने फेसबुक पर खूब नाराजगी जताई। इस खुशखबरी को बताते हुए उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सपना के फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। सपना के पैरेंट्स को भी कई बातें और भद्दे कमेंट किए गए हैं। 

 

 

इन सब पर सपना के पति वीर ने कहा कि किसी की जिंदगी में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हमें शादी की पब्लिसिटी नहीं करनी। 

सपना चौधरी के पति वीर के बारे में बात करें तो वे खुद एक परफ़ॉर्मर है और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं। वीर खुद भी एक सिंगर और अभिनेता हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो अब शादी में बदला।

 

Sapna chaudhari the india rise new s

 

 

याद दिला दें कि सपना बिग बॉस सीजन 11 में अपना जलवा दिखाने आई थीं। वैसे तो वे ठुमकों के लिए काफी फेमस हैं, लेकिन बिग बॉस में एंट्री के बाद वे सभी के दिलों में बस गईं। 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: