IndiaIndia - WorldTrending

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिया विवादित बयान, हिन्दुओं को कहा “नम्बर 1 ढोंगी”

नेशनल डेस्क : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत(Acharya Devvrat) हिन्दुओं को लेकर दिए गये विवादित बयान दिया है। बुधवार को उन्होंने हिन्दुओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राज्यपाल आचार्य ने अपने विवादित बयान में हिंदुओं को ‘नंबर-1 ढोंगी’ बताया। इसके आगे उन्होंने कहा की , ”बुधवार को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में ‘जैविक खेती’ के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए दिया”

ये भी पढ़े :- कानपुर: इत्र कारोबारी पियूष जैनआठ महीने बाद जेल से रिहा

प्रदेश के दो समाचार पत्र में राज्यपाल आचार्य के विवादित बयान का उल्लेख किया हैं। जिसमें उन्होंने कहा, ‘लोग ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं । वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं।  एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर-1 के ढोंगी है।  हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं.’

ये भी पढ़े :- उत्तर प्रदेश के बाद जम्मू में कार्यक्रम के दौरान कलाकार की मौत, देखें वीडियों ….

”जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न होंगे ”- राज्यपाल 

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।  मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे। मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं. अगर आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे.

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: