India Rise Special

RBExam 2023: होली के अगले दिन से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं| 10वीं और 12वीं के किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के

जयपुर: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की 12वीं की परीक्षा होली के बाद से शुरू होगी| वहीँ परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं | उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस संबंध में जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन अपलोड करेगा |

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुका है (RBSE 10th 12th Exam 2023) | इसके मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक (Rajasthan Board 10th Exam 2023) और 12वीं की 09 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक होंगी (Rajasthan Board 12th Exam 2023) |

एडमिट कार्ड के बिना नो एंट्री…

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं| 10वीं और 12वीं के किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी | राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक का टाइम फिक्स किया गया है | परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा |

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: