Trending

ब्रेकिंग : आखिरकार सिद्धू की हुई जीत, बनाये गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

पंजाब : एक के बाद एक मीटिंग के बाद आखिरकार सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। काफी समय से पंजाब कांग्रेस में कश्मकश  चल रही थी। आखिरकार इसमें विराम लगा दिया गया है।

बहुत समय से चर्चा थी कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाये जाने के खिलाफ थे। उनके इस्तीफे की तक बात सामने आ रही थी। उनके द्वारा सोनिया गांधी से फ़ोन पर भी बात की गई थी ।

जिसपर उन्होंने साफ साफ कह दिया था कि वे सिद्धू को अध्यक्ष नही बनाना चाहते। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर सिद्धू को बड़ा पद  दिया जाता है तो पार्टी विभाजित हो सकती है।

अमरिंदर की पार्टी के 11 लोगो ने हाईकमान को पत्र लिख कर सिद्धू को अध्यक्ष न बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे ऊंचा कद पंजाब में कैप्टेन अमरिंदर का ही रहना चाहिए।

दूसरी तरफ अटकलें तेज़ थी कि सिद्धू ने कही कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन तो नही बना लिया। क्योंकि वो काफी समय से आम आदमी पार्टी की तारीफे कर रहे थे। पर उनके अध्यक्ष बनते ही आम आदमी पार्टी की उम्मीद भी टूट गई।

फ़िलहाल तो इस नतीजे से लगता है अमरिंदर और सिद्धू के बीच सिद्धू की जीत हुई है। इतनी सारी मीटिंग्स के बाद उम्मीद है कि कैप्टेन अमरिंदर को भी माना लिया गया हो।

2022  के चुनाव के लिए इन दोनों दिग्गज नेताओ  पार्टी में होना जरुरी है। अगर एक भी पार्टी छोड़ कर जाता है तो पंजाब में कांग्रेस को अपनी सत्ता गवानी पड़  सकती है।

कल ही सिद्धू सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली भी पहुँचे थे। तबसे ही कोई बड़ा ऐलान होने की संभावना जताई जा रही थी। आज आखिरकार सिद्धू को अध्यक्ष बना ही दिया।

सिद्धू के साथ साथ संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़े :- बीजेपी के बैठक में डॉ रमन सिंह और धरमलाल कौशिक रहें गैर-मौजूद, जानें क्या है पूरा मामला

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: