राजस्थान : आज होगा विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ लोकार्पण, जानिए क्या हैं विशेषताएं …
राजसमंद : राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। जिसका आज लोकार्पण समारोह के दौरान दीदार कराया जाएगा।
ये भी पढ़े :- बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में 7 पुलिसकर्मी समेत 25 लोग झुलसे
राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। इस प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसे दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इसे संत कृपा सनातन संस्थान ने तैयार कराया है। बता दें कि, लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी।
The majestic statue of Lord Shiva in Nathdwara, also known as the 'Statue of Belief', will mesmerise you every time you see it. 📸: Vishnu Gaur #shiva #statueofbelief #mesmerise #nathdwara #explorerajasthan #travelrajasthan #padharomharedes #rajasthantourism #rajasthan pic.twitter.com/y1gqzDrxWB
— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) October 4, 2022