मथुरा: ब्रज रज उत्सव का उद्धघाटन करेंगें CM योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी जाएंगे
सैकड़ों साधु-संतों संग भोजन करेंगे मुख्यमंत्री योगी
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर हैं। इस दौरान भी 10 दिनों तक चलने वाले ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन करेंगे ।
इस उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 500 साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे और श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भगवान कृष्ण का दर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि मथुरा में आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव में देशभर के साकारी जाए का भी हुनर हाट में देखने को मिलेगा। जिसमें से मुख्य रूप से बिहार का लिट्टी चोखा, गुजरात का ढोकला, राजस्थान की दाल बाटी चीजें मिलेंगी। बिहार के पटना से आए रंजन राय ने बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिट्टी चोखा का स्वाद हुनर हाट में रखा था ऐसे में वह इस बार मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से भी लिट्टी चोखा खाने के लिए अपील करेंगे।
सैकड़ों साधु-संतों संग भोजन करेंगे मुख्यमंत्री योगी
वृंदावन आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 500 साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से महंत हरी शंकर दास नागा, महंत फूलडोल बिहारी दास, महेंद्र सुंदर दास, महंत लाडली शरण दास सहित ब्रज के अन्य साधु संत रहेंगे। मुख्यमंत्री के साधु-संतों के साथ भोजन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पशुधन दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा को संपन्न होगा ब्रज रज उत्सव
आज से मथुरा वृंदावन में शुरू हो रहे ब्रजराज उत्सव का समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। इस दौरान यहां बॉलीवुड के कलाकार अलग-अलग दिन अपनी प्रस्तुति देंगे। 10 नवंबर को उद्घाटन के बाद शाम को मुंबई के सुरेखा भाटिया प्रेम भाटिया अर्चना शर्मा ग्रुप संगीत नृत्य की प्रस्तुति देंगे। वही 11 नवंबर को लिंबू सर्कस ग्रुप अपनी सरकर दिखाएगा तो तेरा नंबर को अनूप जलोटा 14 नवंबर को प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर 15 नवंबर को पुनीत इस्सर महाभारत नाटक की प्रस्तुति देंगे जबकि 16 नवंबर को सूफी गायक कैलाश से अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।