Delhi

समीक्षा बैठक में पर्यावरण मंत्री ने निर्माण और विध्वंस कार्यों लगी रोक को हटाया

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे निर्माण और विध्वंस कार्यों पर लगाई गई रोक को हटाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने आज अधिकारियों की समीक्षा व बैठक हुई। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी साझा की गई। वही स्कूल को खोंलने को लेकर 24 नवम्बर को समीक्षा बैठक रखने का निर्णय किया गया है।

 

इसके साथी ही पर्यावरण मंत्री ने बताया कि, “दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश में निर्माण और विध्वंस कार्यों पर लगाई गई रोक को हटा दिया गया है। हालांकि इन कार्यों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। निर्माण और विध्वंस कार्यों के लिए जरूरी 14 पॉइंट के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसके तहत साइट पर सीमेंट की दीवार लगाना, धूल-मिट्टी रोकने के लिए पानी का छिड़काव, उन्हें ढंक कर रखना, पर्दा डालना आदि हैं।”

 

इसके आगे उन्होंने बोलते हुए कहा कि  ” निर्माण कार्य बंद होने से मजदूरों को परेशानी होने लगी थी। इसे देखते हुए ये रोक हटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में इसकी निगरानी के लिए 585 टीमें बनाई गई हैं। जो भी साइट या एजेंसी इसका उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उस साइट पर बिना नोटिस दिए कार्य को बंद कर दिया जाएगा और जुर्माना लगा दिया जाएगा। नोटिस बाद में जारी किया जाएगा।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: