TrendingUttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री ने गोमती नदी पर किया अवशेष गैप निर्माण कार्य का लोकार्पण

डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में एल.डी.ए. द्वारा 140 मी0 गैप की भूमि उपलब्ध कराये जाने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद देश में विकास को लेकर जहां कहीं भी गैप था, उसको पूरा करके भारत को पुनः विश्व गुरू के पद पर आसीन करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी के कुशल नेतृत्व में विकास से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में जहां कहीं भी गैप रहा है उसको पूरा करके उत्तर प्रदेश को देश का नं0-1 प्रदेश बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े के बीच का गैप, किसानों और सिंचाई के बीच का गैप आम आदमी का विकास के बीच के गैप को केन्द्र व प्रदेश की सरकार पाटने में सफल रही है।

डॉ0 महेन्द्र सिंह नववर्ष पर गत शनिवार को राजधानी में कैटिल कॉलोनी, बालागंज में गोमती नदी पर हार्डिंग ब्रिज के अपस्ट्रीम में दाएं तटबंध पर 140 मी0 अवशेष गैप के निर्माण कार्य के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी गैप होगा, उसे केन्द्र की सरकार पाटकर रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी और इस ओर देश तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन का क्षेत्र हो या विकास का मामला केन्द्र व प्रदेश की सरकारें इसके बीच कायम गैप को मिटाने में लगी हुई हैं।

डा0 महेन्द्र सिंह ने सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सरयू परियोजना 1971-72 में शुरू हुई थी और इतने वर्षों बाद वर्ष 2021 में पूरी हुई, इससे 14.50 लाख हे0 जमीन सिंचित हो रही है। इसके लिए 5 नदियों को जोड़ा गया है और 09 जिलों के बीच कायम गैप को खत्म कर दिया गया है। इसी प्रकार अर्जुन सहायक परियोजना को पूरा कराकर बुन्देलखण्ड में पानी की भरपूर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है और डेढ़ लाख हे0 भूमि सिंचित हो रही है।जलशक्ति मंत्री ने 46 वर्षों से लम्बित बाणसागर परियोजना को पूरा कराने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1885 से लेकर अब तक 75000 पुल-पुलियों का निर्माण कार्य कराया गया था। अकेल 100 दिन में 27500 पुल व पुलियों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया गया, जिससे किसानों को कृषि उत्पादों एवं ट्रैक्टर के आवागमन के साथ ही कृषि संबंधी गतिविधियों को गति मिली है।

डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में एल.डी.ए. द्वारा 140 मी0 गैप की भूमि उपलब्ध कराये जाने तथा धन के आवंटन के उपरान्त तटबंध के इस अवशेष भाग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। उन्होंने अवशेष कार्य को 15 दिन के अंदर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस परियोजना से हरदोई सीतापुर बाईपास रोड से हार्डिंग ब्रिज तक सीधा सम्पर्क हो जायेगा तथा हरी नगर, बसंत कुंज योजना, घैलापुल तथा शालीमार स्थित क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा होगी। इसके अलावा 5-6 लाख जनता को राहत मिलेगी और पर्यावरण में प्रदूषण की कमी आयेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: