Trending

बिहार – पटना समेत 22 शहरों में बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, जानिए राज्य में तेल के वर्तमान दाम

पटना : बिहार में आज से पेट्रोल – डीजल के दामों में इजाफा होने जा रहा है। इसको लेकर तेल कंपनियों ने नया रेट चार्ट जारो किया है।सोमवार को पटना, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, नालंदा, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण जिलों में तेल के दाम बढ़ गए। राज्य में पेट्रोल के दर में ओवरऑल कोई चेंज नहीं आया। वहीं मुजफ्फरपुर, औरगंगाबाद, बेगूसराय, गोपालगंज, सारण समेत 12 जिलों में तेल के दाम घट गए हैं।

पटना में सोमवार से पेट्रोल के दामों में 88 पैसे की भारी वृद्धि हुई। यहां डीजल के दर में भी 82 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी देखने को मिली। ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत सारण में मिली है जहां पेट्रोल की कीमत में 42 पैसे की कमी आई है। गया में पेट्रोल के भाव में 8 पैसे की बढ़त हो गई।

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल सोमवार को सस्ता हो गया। पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। पूर्णिया में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़त देखने को मिला। चार जिलों में दाम में कोई बदलाव नहीं आया है।

ये भी पढ़े :- पटना में सम्बोधन के दौरान शाह का बीजेपी को लेकर बड़ा दावा, बताया कौन बनेगा 2024 में प्रधानमंत्री ?

बिहार के अलग-अलग शहरों में 1 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.94 94.69
औरंगाबाद 109.35 95.07
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.98 93.77
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 108.14 94.88
बक्सर 108.79 95.48
दरभंगा 107.92 94.65
पू. चंपारण 109.13 95.81
गया 108.44 95.16
गोपालगंज 108.69 95.39
जहानाबाद 107.90 94.65
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 109.20 95.85
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.90 96.50
लखीसराय 108.74 95.44
मधेपुरा 108.17 94.89
मधुबनी 108.67 95.35
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 107.97 94.69
नालंदा 108.01 94.75
नवादा 108.13 94.87
पटना 108.12 94.86
पूर्णिया 108.78 95.45
रोहतास 108.80 95.49
सहरसा 107.79 94.53
समस्तीपुर 107.48 94.24
सारण 107.48 94.26
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.77 95.44
सुपौल 108.25 95.96
वैशाली 107.52 94.30
प. चंपारण 109.61 96.25

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: