
Peru Political Crisis : पेरू में सरकार के खिलाफ जनता ने शुरू किया हिंसक प्रदर्शन, 18 लोगों की मौत, लगा कर्फ्यू
इंटरनेशनल डेक्स : पेरू में आया राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के खिलाफ देश की जनता सडकों पर उतर हिंसक प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झडप में 18 लोग मारे गए है। देश के बिगड़ते हालत को देखते हुए यहाँ कर्फ्यू लगा दिया गया है । प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि, ”यह कर्फ्यू स्थानीय समयानुसार तीन दिनों तक रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा”
देश के ह्यूमन राइट्स ऑफिस द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, ”सोमवार (09 जनवरी) विरोध प्रदर्शनों का अब तक का सबसे घातक दिन था। यह विरोध जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर जारी है”
प्रदर्शन के दौरान 68 लोग हुए जख्मी
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी रेबाजा ने हिसक झडप के विषय में जानकारी साझा करते हुए मीडिया को बताया की, ”साउथ पेरू के पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे के शहर जुलियाका में झड़पें हुईं। इस झड़प में कुल 68 लोग घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में कम से कम दो किशोर भी शामिल हैं। ”
ये भी पढ़े :- Uttarakhand : जोशीमठ के लिए बढ़ा संकट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 7 जिलों में जारी किया अलर्ट
क्या है मामला ?
कांग्रेस को अवैध रूप से भंग करने की कोशिश के तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने और गिरफ्तार करने के बाद दिसंबर की शुरुआत में ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कैस्टिलो को विद्रोह के आरोप में 18 महीने के लिए प्री ट्रायल डिटेंशन में रखा गया है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस वजह से हुई झडप
जानकारी के मुताबिक़, एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक व्यक्ति ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज की वीडियो भी शेयर की है। लेकिन न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।