Trending

हरियाणा : लोहड़ी पर बंद रहेगी Bharat Jodo Yatra, 12 को इतने किमी चलेंगे राहुल..

अंबाला :  कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा लोहड़ी के अवसर पर बंद रहेगी । अंबाला शहर में आयोजित पत्रकारवार्ता दौरान कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एवं यात्रा इंचार्ज जयराम रमेश ने इस बात का खुलासा किया है।

जयराम रमेश ने कहा कि, ”राहुल गांधी यहां से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर चले गए हैं वहां पर वह ढाई घंटे रूकेंगे। जयराम ने कहा कि राहुल गांधी दो चरणों में रोजाना 25 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। वह सुबह 14 किलोमीटर चलते हैं जबकि दोपहर व शाम को 11 किलोमीटर। लेकिन राहुल गांधी 12 जनवरी को 25 किलोमीटर सफर सुबह के समय ही तय करेंगे।”

ये भी पढ़े :- Uttarakhand : जोशीमठ के लिए बढ़ा संकट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 7 जिलों में जारी किया अलर्ट

दोपहर की बाद नहीं निकलेगी यात्रा 

उन्होंने बताया कि, ”13 जनवरी यानी लोहड़ी पर्व पर भारत जोड़ो यात्रा का विश्राम रहेगा। मंगलवार सुबह 11 बजे ही राहुल गांधी अंबाला शहर से अमृतसर के लिए रवाना हो गए थे। राहुल गांधी की पैदल यात्रा शंभू बोर्डर तक पैदल जानी थी लेकिन आखिरी समय में इसे बदल दिया गया व राहुल सीधे अमृतसर रवाना हो गए। राहुल गांधी ने किसी भी प्रकार का कोई बयान भी नहीं दिया।”

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: