
पंजाब: मुख्यमंत्री का एलान, सूबे में होंगी 6000 आंगनबाड़ी वर्कर्स की भर्ती
मुख्यमंत्री मान बाबा बकाला रखल पुणे कार्यक्रम मैं आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।
- 45 दिन के अंदर पूरी भर्ती प्रक्रिया कर ली जाएगी
पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह की महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पंजाब में जल्दी 6000 आंगनबाड़ी वर्कर्स की भर्ती की जाएगी। मान ने कहा इस माह के अंत तक भर्तियों को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि 45 दिन के अंदर पूरी भर्ती प्रक्रिया कर ली जाएगी। आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री मान बाबा बकाला रखल पुणे कार्यक्रम मैं आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।
भगवंत मान ने कहा कि नौकरियां उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेंगी जो इसके काबिल होंगी। यह सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से भरी जाएंगी ना किसी का जुगाड़ और ना किसी की रिश्वत। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह सुबह में 430 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे वही 15 अगस्त को मोहल्ला क्लीनिक का तोहफा दिया जाएगा।