
संसद मानसून सत्र 19 जुलाई से होगा आरंभ, लोकसभा अध्यक्ष ने किया घोषणा
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक रहेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने तारीख की करी घोषणा। इस बार के संसद मानसून सत्र में 19 कार्यदिवस होंगे।
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के आरंभ होने की तारीख को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज घोषणा की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि मानसून सत्र 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक रहेगा।
बता दें, इस घोषणा से पहले संसद का मानसून सत्र के शुरू होने की तैयारी में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला के बीच मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी।
क्या कहा ओम बिरला ने मानसून सत्र को लेकर?
संसद के मानसून सत्र की तारीख की घोषणा करते हुए ओम बिरला ने बताया की इस बार के मानसून सत्र में 19 कार्यदिवस होंगे। जिसमें सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड के नियमों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सभी को ‘RTPCR टेस्ट अनिवार्य नहीं है। हम उन लोगों से अनुरोध करेंगे जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, वे जरूर अपना टेस्ट कराएं।’
गाइडलाइंस के साथ खुलेगा संसद का मानसून सत्र
इस बार संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक खुलेगा। दरअसल, कोरोना महामारी के इस दौर में संसद सत्र कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से ‘मानसून सत्र’ की तैयारी ‘सामान्य सत्र’ की तरह ही करने को कहा है।
26 दिन वाले इस मानसून सत्र में 19 बैठक की जाएगी। मानसून सत्र के आरंभ होने से पहले कई तरह की तैयारियों में लोकसभा कवर करने वाले पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए भी लोकसभा सचिवालय ने टीकाकरण की सुविधा को उपलब्ध कराया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान सदस्यों के बीच समाजिक दूरी बनाए रखना होगा।
यह भी पढ़ें: इन 5 लक्षणों से पहचानें बॉडी में Vitamin-D की कमी के लक्षण