India - WorldTrendingworld

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो मेजर समेत छह जवानों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क :  सोमवार का दिन पाकिस्तान के लिए बुरा बीता। यहां एक दर्दनाक हादसे में छह जवानों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि, यहां के बलूचिस्तान(Balochistan) में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त(helicopter crash) हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में सेना के दो मेजर समेत छह जवानों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़े :- Karnataka tour : आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , मैसूर में सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

हादसे में मरने वालों में दोनों मेजर की पहचान 39 वर्षीय मेजर खुर्रम शहजाद और 30 साल के मेजर मुहम्मद मुनीब अफजल के रूप में हुई है। इसके अलावा 44 वर्षीय सूबेदार अब्दुल वाहिद, 27 वर्षीय सिपाही मुहम्मद इमरान खान, 30 वर्षीय नायक जलील और 35 वर्षीय सिपाही शोएब मृतकों में शामिल हैं।

इससे पहले अगस्त में भी एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी सेना के छह जवानों की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते-भरते यह हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया था। एक दिन बाद यह मूसा गोथ, विंडार, लासबेला में मिला था। यह शाम करीब साढ़े पांच बजे क्वेटा से कराची जाते समय लापता हो गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: