IndiaIndia - WorldTrending

Karnataka tour : आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , मैसूर में सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

नेशनल डेस्क :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा(Karnataka tour) आज से शुरू हो गया है। सोमवार सुबह वह मैसूर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई(Basavaraj Bommai) और राज्यपाल थावरचंद गहलोत(Thawar Chand Gehlot)ने उनकी अगवानी की। बता दें राष्ट्रपति के रूप में किसी भी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मैसूर के चामुंडी हिल्स में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. की इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: