
अभिनेता धर्मेंद्र की खराब तबियत की खबरों पर बोले बॉबी देओल, कहा- वो घर पर हैं…
मुंबई : कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि गया था कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी दावा किया गया कि अभिनेता की हालत गंभीर है। हालांकि उनके बेटे बॉबी देओल(Bobby Deol) ने इस बात को साफ किया है और बताया की अभिनेता ठीक हैं। आश्रम 3 के अभिनेता ने : कहा कि धर्मेंद्र घर पर हैं और ठीक हैं।
ये भी पढ़े :- Breking : सलमान खान और उनके पिता को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी ने कहा कि “वे बिल्कुल ठीक हैं। वह घर पर हैं और ठीक हो रहे हैं। वह अच्छी हैं। आपके प्यार और स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद” उनकी तबीयत की खबर धर्मेंद्र के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के कुछ हफ्ते बाद आई है। अप्रैल में उनकी पीठ में मांसपेशियों में खिंचाव के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 मई को अभिनेता ने फैन को आश्वस्त करते हुए एक वीडियो शेयर किया कि वह ठीक हो रहे हैं।