
कभी होटल में धोए थे जूठे बर्तन, फिर शुरू किया खुद का स्टार्टअप, अब हर महीने होती है दो लाख से ज्यादा की कमाई
वक्त-वक्त की बात होती है, कब किसका बदल जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। वक्त में लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाने की क्षमता होती है। बस जरूरत होती है इसके सही इस्तेमाल की। आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा कि कोई ऐसा भी जुनूनी हो सकता है। ये कहानी एक ऐसे शख्स की है जो कभी विदेश में रहकर होटलों में बर्तन धोने का काम करता था लेकिन वापस स्वदेश लौटकर एक ऐसा बिजनेस शुरू किया जिससे वह हर महीने 2 लाख रुपए तक की कमाई करता है। इस शख्स का नाम बिजल दवे है और ये वड़ोदरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह रेस्त्रां के संचालक हैं जो पिज्जा का है। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
बिजल दावे ने इस सफलता को हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उनके रेस्त्रां में लगभग 45 प्रकार के पिज्जा बनते हैं। यहां उन्होंने 5 लोगों को नौकरी भी दी है। वह अपने इस रेस्त्रां से हर महीने 2 लाख रुपए की कमाई करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब काफी हाथ पैर मारने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली तो वे केन्या चले गए। वहां भी उन्हें अच्छी जॉब नहीं मिली तब उन्होंने होटल में सब्जी काटने और बर्तन धोने की नौकरी कर ली। उसी दौरान उनकी मुलाकात एक इटालियन ग्राहक से हुई जिसने उन्हें अपने कांगो स्थित रेस्त्रां में जॉब करने का ऑफर दिया।
उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया और कांगो चले गए। यहां उन्होंने पिज्जा बनाने का प्रशिक्षण लिया और पार्टनरशिप में एक दुकान शुरू कर दी लेकिन ये एरिया ऐसा ही था कि यहां हर किसी का गुजारा नहीं हो पाता क्योंकि यहां उपद्रवी लोगों को बहुत ज्यादा परेशान करते थे। उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उपद्रवियों ने उनकी दुकान को जला दिया जिससे वह काफी हताश हो गए। इसके बाद साल 2019 में वह अपने देश वापस लौट आए और यही पर पिज्जा का दुकान खोल ली। धीरे-धीरे उनका कारोबार चल पड़ा। अब वे अच्छी खासी कमाई करते हैं।