
StartUps: पढ़ें सबसे सफल स्टार्टअप्स PayTm के बारे में ….
पेटीएम मोबाइल ऐप भारत में साल 20210 में लांच हुआ था
आज इस आर्टिकल में पढ़िए भारत में सफलता के साथ चल रहे उस फिनटेक ब्रैंड की सफलता की कहानी, जिसने हर दूसरे वयक्ति के मोबाइल में अपनी जगह बना रखी है। हम बात कर रहे हैं पेटीएम की, जिसने भारत में चल रहे डिजिटलाइज़ेशन अभियान में अपना भरपूर योगदान दिया है। पेटीएम मोबाइल ऐप भारत में साल 20210 में लांच हुआ था और इसके संस्थापक हैं विजय शेखर शर्मा। यह ब्रैंड फिनटेक इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसका अनुमानित मूल्यांकन $15 बिलियन है।
पेटीएम ने अपने शुरुआती दिनों में एक डिजिटल वॉलेट के रूप में शुरुआत की थी। वहीं अब यह पूरी तरह से एक नए भुगतान प्लेटफॉर्म में बदल गया है। शुरूआत में फ्रीचार्ज जैसे ब्रांडों से भयंकर प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह फिनटेक सर्विस शीर्ष फिनटेक कंपनी के रूप में उभरने में सफल रही है। नोटबंदी के तीन महीने बाद पेटीएम का यूजरबेस 125 मिलियन से बढ़कर 185 मिलियन हो गया था। विजय शेखर शर्मा, जिन्होंने अपनी जेब में 10 रुपए के साथ शुरूआत की थी, आज अरबों डॉलर के ब्रैंड के संस्थापक हैं।
गौरतलब है कि भारत ने खुद को दुनिया भर में सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित किया है। भारत में हर दूसरे दिन एक नया स्टार्टअप अवसरों की तलाश में शुरू किया जाता है लेकिन 90% स्टार्टअप शुरुआती स्टेज में ही विफल हो जाते हैं। हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं भारत में सफल हुए उन स्टार्टअप की कहानियां, जिन्होंने बाजार में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपना साम्राज्य बना लिया है। फूड डिलीवरी से लेकर ईकॉमर्स तक, ये स्टार्टअप कहानियां आपको स्टार्टअप के लिए प्ररित कर सकती हैं। इस कड़ी में पेटीएम ब्रैंड की कहानी हमारी दूसरी कहानी थी।