![नीरज चोपड़ा का हुआ एक और सपना पूरा](/wp-content/uploads/2021/09/Neeraj-Chopra-gold.jpg)
टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का हुआ एक और सपना पूरा। (जेवलिन थ्रो )भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का सपना था कि वे अपने माता-पिता को फ्लाइट में बैठाएं। अब इस गोल्डन ब्वॉय की हसरत पूरी हो गई है। अपने सपने की पुरे होने ख़ुशी नीरज चोपड़ा ने ट्विटर पर भी जताई।
यह भी पढ़ें- https://theindiarise.com/farmer-broke-barricading-and-reached-bjp-office/
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां – पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा 🙏🏽 pic.twitter.com/Kmn5iRhvUf
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 11, 2021
बता दे कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने जिसके कारण उनकी ब्रांड वेल्यू में 10 गुना का इजाफा हुआ है।
अब तक मार्केट में क्रिकेटर हावी थे। इनके अलावा पीवी सिंधु, मैरी कॉम और सानिया मिर्जा जैसी एथलीट छाई थीं। लेकिन अब विशेषज्ञों के मुताबिक नीरज की सालाना ब्रांड एंडोर्समेंट फीस ढाई करोड़ के आसपास है। यहीं फीस पहले यह 20-30 लाख होती थी।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज के नाम पर पुणे में नवनिर्मित स्टेडियम का नामकरण किया गया है। इस पर नीरज के कोच और साथियों ने खुशी ज़ाहिर की है। उनका कहना है कि, नीरज को कभी अभ्यास करने के लिए समतल मैदान नसीब नहीं होता था, लेकिन आज पुणे में उसके नाम पर स्टेडियम है। यह बात पानीपत और हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।