Delhi

दिल्ली में जारी है झमाझम बारिश का सिलसिला, मानसून ने तोड़ा दस साल पुराना रिकार्ड

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इससे दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या हो गई है और आम जनता को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी काफी पानी है। कई वीडियो में रनवे पर भी पानी भरा नजर आ रहा है. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर इसी तरह बारिश जारी रही तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। वहीं, तापमान में करीब 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली के मयूर विहार इलाके में जलभराव के कारण कई बसें फंस गईं.

बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में मानसून अस्थिर होता है, यहाँ मानसून भले ही देर आए लेकिन इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में 10 वर्षों में सबसे अधिक 1,05.3 मिमी वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मानसून के मौसम में औसतन 648.9 मिमी वर्षा होती है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया ।  दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: