India Rise Special

किसान बेरिकेडिंग तोड़ पहुंचे भाजपा कार्यालय, की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

हरियाणा के जींद में कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक का विरोध करने शुक्रवार दोपहर खटकड़ टोल प्लाजा से किसान पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग की और किसानों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसान ने बेरिकेडिंग तोड़ पहुंचे भाजपा कार्यालय और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/amarinder-singh-extended-the-date-of-lockdown-during-the-festive-season/

विरोध करने पहुंचे किसानों ने कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहले ही आह्वान किया गया है कि भाजपा व जजपा के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। लेकिन दोनों ही दल हर बार किसानों को भड़काने के लिए कार्यक्रम करते हैं।

किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर भाजपा पहुंचे कार्यालय 

गौरतलब है कि भाजपा कार्यालय में पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा दो दिन के प्रवास पर चल रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। शुक्रवार को फिर से बैठक हुई। इसकी सूचना मिलते ही किसान खटकड़ टोल से भारी संख्या में ट्रैक्टरों में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे।

किसान ने बेरिकेडिंग तोड़ पहुंचे भाजपा कार्यालय

किसानों ने सबसे पहले बैरिकेडिंग को तोड़ा और फिर कार्यालय के बाहर तक पहुंच कर नारेबाजी की। इस दौरान पानीपत ग्रामीण से भाजपा विधायक महिपाल ढांडा कार्यालय में ही मौजूद रहे।

करनाल लाठीचार्ज का विरोध

साथ ही किसानों में करनाल में हुए लाठीचार्ज का विरोध साफ दिखा। किसानों ने कहा कि, करनाल में किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से किसानों पर लाठियां चलायी गईं। इसके बाद भी पूरी घटना के जिम्मेदार करनाल के तत्कालीन एसडीएम को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: