TourismTrending

नवरात्रि: जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देश- जेलों में कैदियों को दी जाए विशेष सुविधा

लखनऊ: पूरे देश में नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इसकी अलग धूम नज़र आ रही है। यूपी के सभी जनपदों में मां दुर्गा की मूर्ती पंडालों में स्थापित की जा चुकी है और श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लखनऊ में विभिन्न स्थानों में पंडालों में मां की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।

वहीं, नवरात्रि की धूम को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। मंत्री ने यूपी की जेलों में कैदियों के लिए स्पेशल व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये हैं। नवरात्रि में व्रत रखने वाले कैदियों के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। वहीं, व्रत रखने वाले कैदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जेल के अंदर माता की पूजा पाठ की व्यवस्था करने के निर्देश जेल अधिकारियों को जारी किये गए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: