India - WorldTrendingworld

सलमान रूश्दी का समर्थन करने पर हैरी पॉटर की लेखिका को ट्विटर पर मिली धमकी, मैसेज में कही गयी ये बात

बीते दिन मशहूर लेखक सलमान रुश्दी(Salman Rushdie)पर हमला किया गया। वहीं अब उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को भी जान की धमकी मिली है। दरअसल, राउलिंग ने रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट किया था जिसके कारण उनको धमकी मिली है।

ये भी पढ़े :- शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

बता दें कि, लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि, इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि, उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, “चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।”

ये भी पढ़े :- आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा कर दिया है। वहीं राउलिंग को धमकी मिलने के बाद उनके समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। जिसका स्क्रीनशॉट साझा कर राउलिंग ने लिखा कि, आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया…

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: