India Rise Special

चेहरे के निखार के लिए फल के बजाए इन सब्जियों का करें प्रयोग, मिलेगा मन चाहा ग्लो

हर नारी का सपना होता है कि, उसके पास घने लंबे बाल हो और दमकती त्वचा हो। जिसको लेकर महिलाएं मार्केट में आने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी करती हैं। लेकिन चेहरा हो या बाल, नेचुरल चीज़ों के इस्तेमाल से हमेशा ही हेल्दी और ग्लोइंग नजर आते हैं।

फल के बजाय सब्जियों का करें प्रयोग

नेचुरल चीजों का असर लंबे समय तक बना रहता है। आमतौर पर आपने पपीता, और दूसरे फलों को त्वचा को निखारने के लिए प्रयोग करने की सलाह सुनी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि, सर्दियों में बाजार में नजर आने वाली हरी सब्जियों से भी आप अच्छी स्किन पा सकती है। जी हां पालक का प्रयोग करके आप अपने चेहरे और बालों को हेल्दी रख सकते हैं…

पालक- शहद का बनाएं फेस मास्क

पालक का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप बारीक कटा पालक, एक टेबलस्पून शहद, एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, एक टेबलस्पून नींबू का रस लेना है। अब इसका पेस्ट बनाने के लिए पालक को धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें। इसके बाद पिसे हुए पालक में शहद, ऑलिव ऑयल और नीबूं का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। बाकी चीज़ें मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो ले। और हल्के हाथों से चेहरे का पानी सुखाकर मॉयस्चराइज़र लगाएं। आपकी त्वचा दमक उठेगी।

दही- पालक फेस मास्क का प्रयोग

दही- पालक फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 पालक के पत्ते लेकर बारीक काट लें, 2-3 टेबलस्पून दही ले लें। इसके बाद पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में दही के साथ पीस लें। इस बारीक पिसे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आप हफ्ते में दो बार यह फेस मास्क चेहरे पर लगाएंगे। तो कुछ ही दिनों में त्वचा पर निखार नजए आएगा।

बनाएं पालक- बेसन फेस मास्क

पालक- बेसन फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप 10-15 पालक के पत्ते ले लें, 1-2 टेबलस्पून बेसन, 2-3 टेबलस्पून दूध, 1 टीस्पून शहद ले लें। अब इन पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोने के बाद मिक्सी में पीस लें। पालक के तैयार पेस्ट में दूध, शहद, बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। और चेहरे पर लगा लें। इसके बाद 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक चेहरे पर जरूर लगाएं।

पालक कोकोनट ऑयल हेयर मास्क

अब तक हम आपको चेहरे के लिए बनाए जाने वाले मास्क की जानकारी दे रहे थे लेकिन अब हम आपको बालों के लिए मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक कप पालक, 2 टेबलस्पून कोकोनट ऑयल, एक टेबलस्पून शहद चाहिए होगा। पालक लेकर इसे अच्छी तरह धोकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें शहद और कोकोनट ऑयल मिलाकर स्कैल्प और बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: