India - WorldTrending

मणिपुर: दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र घुमाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने एक का घर जलाया

मुख्‍यमंत्री एन बी‍रेन सिंह ने कहा- सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाएंगे

इंफाल: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्‍य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सभी आरोपियों को सरकार मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी। वहीं, गुरुवार शाम को भीड़ ने एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की ये घटना बीती 4 मई की है। राजधानी इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में इस घटना को अंजाम दिया गया था। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं।

विपक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के विरोध में मणिपुर के चुराचांदपुर में गुरुवार सुबह प्रदर्शन शुरू हो गया। हजारों लोगों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मणिपुर सरकार को भंग किया जाना चाहिए और वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, बीजेपी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? सरकार अधिकतर जरूरी मुद्दों पर चुप क्यों है? वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, समाज में हिंसा का सबसे अधिक दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: