EntertainmentTrending

शादी की 24 वीं सालगिरह मना रहे हैं महीप और संजय कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की Unseen Uictures

एंटरटेमेंट डेस्क :  बॉलीवुड कपल संजय कपूर और महीप कपूर आज अपनी शादी की 24वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास अवसर पर महीप ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-’24 साल पहले!’ सोशल मीडिया पर शेयर महीप और संजय की इन फोटोज पर अब फैंस एवं सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

गौरतलब है कि महीप ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 1994 में इला अरुण के म्यूजिक एल्बम ‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। महीप के इस गाने से उन्हें इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान मिली। इसी दौरान महीप की मुलाकात एक्टर संजय कपूर से हुई और दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर, 1997 को शादी रचा ली। महीप और संजय के दो बच्चे सनाया कपूर और जहान कपूर हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: