Start-Up

Startup : जानें देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला फाल्गुनी नायर के स्टार्टअप Nykaa के बारे में…..

Nykaa में फाल्गुनी नायर की तकरीबन आधी हिस्सेदारी है। उनके परिवार के पास दो ट्रस्ट और 7 अन्य प्रमोटर कंपनियां हैं। इसके साथ ही वे

आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे अपनी काबलियत का झंडा देश ही नहीं विदेशों  में भी गाड़ रही हैं। खेलकूद, डॉक्टर, इंजीनियर, अभिनेत्री और बिजनेस हर जगह महिलाओं से अपनी मजबूत पहुंच दर्ज कराई है। ऐसा ही एक नाम है फाल्गुनी नायर का। फाल्गुनी ने ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड Nykaa को अपने दम पर बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। फाल्गुनी आज देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो चुकी हैं।
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2022 में नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। 59 वर्षीय फाल्गुनी के पास मौजूदा समय में 6.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। उनके पास ब्यूटी एंड वेलनेस ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म नायका के आधे शेयर हैं। उनकी कंपनी के शेयर में 89 फीसदी तक उछाल आया है।  यही वजह है कि फाल्गुनी देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन चुकी हैं।
Nykaa में फाल्गुनी नायर की तकरीबन आधी हिस्सेदारी है। उनके परिवार के पास दो ट्रस्ट और 7 अन्य प्रमोटर कंपनियां हैं। इसके साथ ही वे अब सबसे अमीर ‘सेल्फ मेड फीमेल बिलिनेयर’ भी बन चुकी हैं। मुंबई में जन्मी फाल्गुनी नायर ने सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज से ग्रेजुएट किया। इसके बाद वह  अपने करियर में आगे बढ़ीं। फाल्गुनी नायर एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में भी पहचानी जाती हैं। कई वर्षों तक उन्होंने भारतीय कंपनियों के संस्थापकों को पैसे जुटाने में मदद की।  नायका का आईपीओ लांच होने के बाद अब फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ में छह गुना का इजाफा हो गया है और उनकी संपत्ति करीब 6.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
जानें कैसे हुई थी नायका की शुरुआत?
Nykaa की शुरुआत एक स्टार्टअप के रूप में साल 2012 में हुई थी। फाल्गुनी नायर की अथक मेहनत और लगन से कंपनी जल्द ही देश भर में पहचानी जाने लगी। आज ये कंपनी देश की सबसे बड़ी ब्यूटी रिटेलर कंपनियों में से शामिल हो चुकी है। देशभर में अलग-अलग आउटलेट के साथ ही लोग ऑनलाइन भी इसके प्रोडक्ट खरीदना पसंद करते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: