EntertainmentTrending

महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, मुंबई के अस्‍पताल में ली आखिरी सांस

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: टीवी सीरियल महाभारत में ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाने वाले एक्‍टर गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। 78 वर्षीय पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे।

गूफी पेंटल के निधन की खबर की पुष्टि उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने की है। आज शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस समय गूफी की तबियत बिगड़ी, उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। उन्‍हें पहले फरीदाबाद के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया और फिर मुंबई लाया गया।

1975 में किया था बॉलीवुड डेब्‍यू

गूफी पेंटल ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाया था। गूफी अंतिम बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: