TrendingUttar Pradesh

स्मार्ट सिटी-स्मार्ट बेटी: Bareilly की बेटियों को मिला एक और तोहफा

एक उम्मीद संस्था ने आलमगीरीगंज में खोला एक और स्मार्ट बेटी कॉलेज, गरीब बेटियों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग 

खास बातें

-गरीब और कमजोर वर्ग की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने बनाने का सार्थक प्रयास

-अब तक 5000 से अधिक बेटियों को आत्मनिर्भर बना चुकी है एक उम्मीद संस्था

Bareilly। स्मार्ट सिटी-स्मार्ट बेटी अभियान चलाकर शहर की 5000 से अधिक बेटियों को आत्मनिर्भर बना चुकी एक उम्मीद संस्था ने एक कदम और बढ़ाया है। संस्था ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की मदद से आलमगीरीगंज में स्मार्ट बेटी कॉलेज शुरू किया है। संस्था की प्रमुख अमिता अग्रवाल ने बताया कि शहर की कोई भी बेटी इस कॉलेज में प्रवेश ले सकती है।

 Ek Umeed NGO, Amita Agarwal of Funcity, MLA Sanjeev Agarwal, Smart City-Smart Beti, Smart Beti College, Vocational Training

आलमगीरीगंज के शांतिकुटीर धर्मशाला में शुरू हुए स्मार्ट बेटी कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि एक उम्मीद संस्था की यह पहल सराहनीय है। संस्था गरीब बेटियों का जीवन संवारने का काम कर रही है। इस मुहिम में वह संस्था के साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे।

एक महीने में शुरू हो जाएंगे सभी कोर्स

एक उम्मीद संस्था की मुखिया अमिता अग्रवाल ने बताया कि अभी केवल ब्यूटीशियन और मेहंदी का कोर्स शुरू किया गया है। एक महीने के अंदर सिलाई, कढ़ाई, बुनाई समेत सभी कोर्सेज शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र नगर के स्मार्ट बेटी कॉलेज में चल रहे सभी कोर्स आलमगीरीगंज में भी शुरू किए जाएंगे। राजेन्द्र नगर की तरह इस कॉलेज में भी शहर के किसी भी इलाके की कोई भी जरूरतमंद बेटी एडमिशन ले सकती है। उन्होंने बताया कि नया केन्द्र शुरू करने में रूचि अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए पूरी टीम उनकी आभारी है।

 Ek Umeed NGO, Amita Agarwal of Funcity, MLA Sanjeev Agarwal, Smart City-Smart Beti, Smart Beti College, Vocational Training

इस मौके पे संस्था के सदस्य वृलिका गोयत नीतिमा गौर ममता अग्रवाल, राधा सिंह अम्बुज गुप्ता रेनू वा वर्षा अप्रवासीमा जैन, सुनीता, अंकिता, अनीता गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, निधि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आलमगीरीगंज सर्राफा मंडल भी आया साथ

अमिता अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट बेटी कॉलेज के शुभारंभ में आलमगीरीगंज सर्राफा मंडल के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कॉलेज के संचालन में हर संभव मदद की बात कही है। इससे काम करने वाली टीम का हौसला बढ़ा है।

बरसों से गरीब बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं अमिता अग्रवाल

अमिता अग्रवाल बरसों से गरीब बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने सबसे पहले राजेन्द्र नगर में स्मार्ट बेटी कॉलेज शुरू किया था। इसके बाद संजय नगर में कॉलेज खोलकर वहां की सैकड़ों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया। अब वह अपनी मुहिम को लेकर आलमगीरीगंज पहुंची हैं।

 Ek Umeed NGO, Amita Agarwal of Funcity, MLA Sanjeev Agarwal, Smart City-Smart Beti, Smart Beti College, Vocational Training

बेटियों का उत्साह देखकर बढ़ती है हिम्मत

अमिता अग्रवाल ने बताया कि बेटियों का उत्साह देखकर उनकी हिम्मत बढ़ती है। आलमगीरीगंज के सेंटर का उद्घाटन होने के दूसरे ही दिन से 15 से 20 बेटियां आने लगी हैं। आने वाले दिनों में हम यहां रोजगारपरक कोर्स बढ़ाएंगे तो बेटियों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने स्मार्ट बेटी कॉलेज के संचालन में बरसों से मदद कर रही एक उम्मीद संस्था की सभी सदस्यों का आभार जताया।

 Ek Umeed NGO, Amita Agarwal of Funcity, MLA Sanjeev Agarwal, Smart City-Smart Beti, Smart Beti College, Vocational Training

हमारी संस्था ने आलमगीरीगंज में स्मार्ट बेटी कॉलेज की शुरुआत की है। राजेन्द्रनगर में हम पिछले कई बरसों से यह कॉलेज चला रहे हैं। हमारी कोशिश है कि समाज की हर कमजोर और गरीब बेटी हुनरमंद बने। संस्था अब तक 5000 से अधिक बेटियों को हुनरमंद बना चुकी है। ट्रेनिंग के बाद बेटियों को अपना रोजगार करते हुए देखकर जो खुशी होती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

-अमिता अग्रवाल, मुखिया, एक उम्मीद संस्था

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: