
बिलासपुर में स्टील उद्योग का बायलर फटने से 15 मजदूर बुरी तरह से जख्मी, हादसे पर मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ग्वालथाई चौकी के तहत एक स्टील उद्योग में बड़ा अग्नि हादसा हो गया है। स्टील उद्योग में काम के करते जारी था, इसी दौरान लोहा गर्म करने वाले बायलर में अधिक हीट के कारण वह फट गया, जिससे वहां काम करने वाले करीब आठ लोग इसकी चपेट में आ गए।
घटनास्थल पर 15 लोग काम कर रहे थे, इनमें से 8 मजदूर गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। जानकारी के मुताबित, कंपनी दिन रात दोनों शिफ्ट में चलती है और रात की शिफ्ट में यह हादसा हो गया है। घायलों में से अभी छह लोगों को पीजीआइ रेफर कर दिया गया है और दो अन्य ऊना के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
ये भी पढ़े :- लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
फायर विभाग स्वारघाट क्षेत्र से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि सूत्रों से पता चला है की ग्वालथाई में स्थित प्रबल नाम की इस कंपनी में अचानक आग लग गई थी, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी ग्वालथाई ने भी कहा, ”उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी गई थी। सुबह करीब तीन बजे हमें इसकी जानकारी मिली तो उसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब मौके पर सारे तथ्यों को जुटाने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
ये भी पढ़े :- पीएम मोदी ने किया भुज स्मृति वन का उद्घाटन , भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद
मुख्यमंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि बिलासपुर के कारखाने में मजदूरों के घायल होने की खबर चिंताजनक है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। सभी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।