India Rise Special

जानिये हद से ज्यादा दही का सेवन आपको किस तरह से पहुंचा सकता है नुकसान……

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोग सबसे ज्यादा दही का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे दही के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।

1. जो लोग जोड़ो में दर्द और अर्थराइडिस की समस्या से परेशान हैं उन्हें भूलकर भी नहीं का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अगर दही खाते हैं तो उनकी समस्या और भी बढ़ जाती है।

2. ज्यादा दही खाने से ओवेरियन कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। एक शोध में दावा किया गया है, दही में गैलैक्टोज नामक शुगर मौजूद होता है जो लैक्टोज से बनती है। ऐसे में ओवेरियन कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा हो सकता है।

3. एक शोध में पाया गया कि दही के साथ अप्राकृतिक मिठास जैसे कॉर्न सिपर मिलाने से वजन बढ़ने का सबसे ज्यादा खतरा बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़े :- क्या आपको भी पसंद है खाने के साथ मीठा दही, तो जानिए इससे होने वाले फायदे

4. अगर सर्दी-जुकाम की परेशानी होने पर रात या शाम के समय दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

5. लैक्टोज असहिष्णुता से प्रभावित मरीजों को भी दही खाने से एलर्जी हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें पेट दर्द, उल्टी जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है।

ये भी पढ़े :- करेले के बीज के सेवन से मिलेगें ये फायदे, इन दिक्कतें से मिलेगा निजात

6. जिन लोगों को दूध से एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें भी रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह के मरीजों को दही का सेवन कने से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं जैसे- रैशेज, सूजन, जलन हो सकती है।

7. मोटापा और डायबिटीज के मरीजों को चीनी मिलाकर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: