EntertainmentTrending

पेरिस में न्यू ईयर मनाने पहुंचे कार्तिक आर्यन, फैंस ने पूछा-‘गर्लफ्रेंड पश्मीना को प्रपोज करने का इरादा है क्या?’

एंटरटेमेट डेस्क :   बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं, उतनी ही उनकी निजी लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। कार्तिक आर्यन कुछ समय तक सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन फिर दोनों ने अलग हो गए। वहीं अब बीते काफी समय से खबर आ रही है वे रितिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके पेरिस जाने पर फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं कि वे वहां अपनी गर्लफ्रेंड पश्मीना को प्रपोज कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :- SSR Suicide Case : हॉस्पिटल के कर्मचारी के दावे के बाद सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की मांग

न्यू ईयर में अब महज तीन दिन ही बचे हैं। इस मौके पर तमाम लोग पार्टी करने के मूड में होते हैं। कई सेलिब्रिटीज भी अपने पार्टनर्स या परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए विदेश जा चुके हैं। कार्तिक दरअसल दुनिया की सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में न्यू ईयर मनाने पहुंचे हैं। वहीं उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पेरिस गई हैं। पश्मीना ने यही पर अपने भाई रितिक और उनके परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। वहीं अब फैंस को लग रहा है कि नया साल वो कार्तिक के साथ मनाएंगी। फैंस को ऐसा भी लग रहा है कि एक्टर पश्मीना को पेरिस में प्रपोज कर सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: