IndiaIndia - WorldTrending

कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी ने 81 वर्ष में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

नेशनल डेस्क :  कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। स्वामी जी ने 81 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली हैं। बताया जा रहा है स्वामी जी लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। स्वामी जी के निधन  पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी ज्ञानयोगाश्रम परिसर में अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोग गमगीन दिखे। सिद्धेश्वर स्वामीजी के भक्त और अनुयायी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं। कर्नाटक सरकार ने एक बयान में कहा कि सिद्धेश्वर स्वामीजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, विजयपुर जिला प्रशासन ने उनके सम्मान में मंगलवार (तीन जनवरी) को स्कूलो-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

ये भी पढ़े –ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर टकराने से बड़ा हादसा, चार की मौत

पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने शोक व्यक्त किया 

पीएम मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वामीजी के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, परमपूज्य श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी को समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किए। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके असंख्य भक्तों के साथ हैं। ओम शांति!

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि,  ”विजयपुर के ज्ञानयोगश्रम के सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। अपने प्रवचनों के माध्यम से मानव जाति के उद्धार के लिए उत्कृष्ट और अद्वितीय सेवा की। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके भक्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: