India Rise Special

जौनपुर : जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

मकान गिरने से मलबे में 11 लोग दब गए ,जिसमें 5 लोगों की तत्काल मौत

जौनपुर : देश की जनपद जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जुन में गुरुवार की देर रात झज्जर दो मंजिला मकान गिर गया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से मलबे में 11 लोग दब गए , जिसमें 5 लोगों की तत्काल मौत हो गई 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जौनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने मलबे से निकाले सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिला प्रशासन पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में कई लोगों के दबे होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: