India Rise Special

औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया सुविधाओं का जायजा

शौचालय की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहुंचे ISBT देहरादून के औचक निरीक्षण पर। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खुद बसों पर चढ़कर यात्रियों से बात की और सुविधाओं का जायजा भी लिया। औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया सुविधाओं का जायजा |

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/kejriwal-runs-employment-guarantee-for-candidates-read-news/

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISBT में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण भी किया और उन्हें निर्देश भी दिया कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टि गत सभी जानकारियां बोर्ड पर लिख दी जाएं। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो। काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: