India Rise Special

शादी में हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, पार्टी में मचा हड़कंप

उत्तराखंड। उत्तराखंड में आयोजित एक शादी की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार वाले घायल युवक को लेकर तुरंत अस्पताल गए। जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू  हो गया। इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौकाए वारदात पर पहुंच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

बीते मंगलवार को उत्तराखंड के ग्राम भूड़ में रहने वाले तरसेम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह के पुत्र अमनदीप सिंह के शादी की दावत  चल रही थी। शादी में लगे डीजे पर सब डांस कर रहे थे। उसी वक्त दावत में आये कुछ लोगों ने  हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी में शादी में शामिल होने आये ग्राम कोदाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह 38 पुत्र मुख्तयार सिंह के बाएं हाथ में अचानक गोली लग गई। अर्जुन के गोली लगते ही पार्टी में  हड़कंप मच गया। पार्टी में मौजूद उसके घर वाले उसे लेकर तत्काल नगर के निजी चिकित्सालय में गए। जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू हो गया।

 

घायल अर्जुन को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। वारदात के बाद थानाध्यक्ष केसी आर्य ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ केसी आर्य ने बताया कि मामले की तहरीर अभी पुलिस को नही दी गई है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: