
भारतवंशी सिरिशा बांदला रचेंगीं अंतरिक्ष में इतिहास, जानें कब शुरू होगा सफर
अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगा, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। यह वर्जिन गेलेक्टिक की अंतरिक्ष में चौथी उड़ान होगी।
कल्पना चावला के बाद एक और भारतवंशी महिला अंतरिक्ष में कदम रखने जा रही हैं। 11 जुलाई को वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक और मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष की सैर पर रवाना होंगे। इस सफर में उनके साथ भारतवंशी सिरिशा बांदला भी जा रही हैं। बांदला VSS Unity के 6 अंतरिक्षयात्रियों में से एक है। वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में भारतवंशी सिरिशा बांदला सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुड़ी हुई हैं। बांदला ने ट्विटर पर ये जानकारी दी।
भारत में जन्मी सिरिशा दूसरी महिला हैं, जो ऐसे सफर पर रवाना होंगी। ब्रेनसन की कंपनी ने यह घोषणा गुरुवार शाम को थी। कंपनी ने कहा कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी। इसके संस्थापक सहित छह लोग इस उड़ान का हिस्सा होंगे। अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगा, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। यह वर्जिन गेलेक्टिक की अंतरिक्ष में चौथी उड़ान होगी।
सिरिशा बांदला के बारे में
सिरिशा बांदला आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2015 में इस कंपनी को जॉइन किया था। उन्होंने जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। सिरिशा वर्जिन ऑर्बिट के वाशिंगटन संचालन देखरेख करती हैं। बांदला ह्यूस्टन, में पली-बढ़ी हैं। सिरिशा ने Purdue University से Aeronautical-Astronautical Engineering में बैचलर्स किया।
इसके बाद उन्होंने George Washington University से MBA किया। सिरीशा बांदला, कमरशियल स्पेसफ़्लाइट फ़ेडरेशन (Commercial Spaceflight Federation) और एल-3 कम्युनिकेशन्स (L-3 Communications) में एरोस्पेस इंजीनियर काम कर चुकी हैं. वह अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी और फ़्यूचर स्पेस लीडर्स फ़ाउंडेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं.
बता दें कि हाल ही में बोइंग 747 विमान की मदद से एक उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था। वर्जिन गैलेक्टिक के ऐलान के कुछ घंटे पहले ही बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: : महिला ने साड़ी में की स्केटिंग, लोगों ने दबाई दांतों तले उंगली